शशिधर जगदीशन बने HDFC बैंक के नए सीईओ

बिज़नेसशशिधर जगदीशन बने HDFC बैंक के नए सीईओ

Date:


शशिधर जगदीशन बने HDFC बैंक के नए सीईओ

नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक में आदित्य पुरी के उत्तराधिकारी के रूप में शशिधर जगदीशन का नाम तय हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक पद के लिए जगदीशन के नाम को मंजूरी दे दी है। दो सूत्रों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।

जगदीशन फिलहाल निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक में ‘चेंज एजेंट’ तथा वित्त विभाग के प्रमुख हैं। वह 1996 में HDFC बैंक से जुड़े थे। काफी समय से इस बात को लेकर चर्चा थी कि एचडीएफसी बैंक में पुरी का उत्तराधिकारी कौन होगा। जगदीशन की नियुक्ति के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग सकेगा।

पुरी 20 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पिछले 25 साल के दौरान बैंक को काफी नीचे से उठाकर संपत्ति के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा बैंक बनाने का श्रेय पुरी को ही जाता है। रिजर्व बैंक को वरीयता के आधार पर कुछ उम्मीदवारों की सूची सौंपी गई थी।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम रिजर्व बैंक ने जगदीशन के नाम पर मुहर लगा दी। रिजर्व बैंक की मंजूरी के बारे में अब एचडीएफसी बैंक शेयर बाजारों को सूचित करेगा। मीडिया की खबरों के अनुसार बैंक ने इसी साल पुरी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप आंतरिक उम्मीदवारों शशिधर जगदीशन तथा कैजाद भड़ूचा के अलावा सिटी के सुनील गर्ग का नाम छांटा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...