Site icon Buziness Bytes Hindi

1966 में बिकिनी फोटोशूट पर शर्मीला टैगोर ने साझा किये अनुभव


1966 में बिकिनी फोटोशूट पर शर्मीला टैगोर ने साझा किये अनुभव

आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए बिकिनी फोटोशूट आम बात हो गई है। आए दिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेज की बिकिनी में बोल्ड फोटोज देखने को मिलती है लेकिन पुराने जमाने में ये सब करना मुश्किल हुआ करता था। साल 1966 में बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस रहीं शर्मिला टैगौर ने पहली बार बिकिनी में फोटोशूट करवाया था। जिसके बाद तो खूब सनसनी मच गई थी तो कुछ ने इस पर कंट्रोवर्सी भी खड़ी की। लेकिन सालों बाद शर्मिला टैगौर ने इस पर जवाब देते हुए अपना अनुभव शेयर किया।

हाल में ही एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए कहा, मैंने वह बिकिनी फोटोशूट शादी से पहले करवाया था। मैं हमेशा ही अलग हटकर फैसले लेते थी। ठीक ऐसे ही 1966 में मैंने बिकिनी फोटोशूट करवाने के बारे में फैसला लिया। लोग मुझे बार बार उसके बारे में बात करते हैं। लेकिन उस दौरान भी मुझे बिकिनी पहनने और फोटोशूट करवाने दोनों में ही कोई शर्म या झिझक महसूस नहीं हुई थी।

शर्मिला टेगौर का कहना है कि वह उस टू पीस में अच्छी लग रही थीं, पता नहीं लोगों को ये क्यों नहीं पसंद आया। शर्मिला ने कहा कि कुछ लोगों ने उन पर पब्लिकसिटी स्टंट बताया था, लेकिन मैं खुद बहुत खुश थी, जवान थी और कुछ अलग करने को लेकर एक्साइटिड थीं।

शर्मिला ने बताया कि बीते जमाने में हमारा समाज बहुत ही रूढ़िवादी था। मुझे खुद भी अंदाजा नहीं था कि कैसे मैंने उस फोटोशूट को करवाया। उन्होंने बताया कि फोटोग्राफर्स ने भी मुझे इस फोटोशूट से पहले पूछा था कि आप ऐसा पक्का करने जा रही हैं। उन्होंने तो मुझे बॉडी कवर करने की सलाह भी दी थी।

Exit mobile version