Site icon Buziness Bytes Hindi

शर्मा जी को भरोसा, फाइनल में दिखेगा कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

virat

अभी आईपीएल में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले विराट कोहली विश्व कप में अबतक नाकाम रहे हैं, उनका बल्ले से कोई भी बड़ी पारी नहीं निकल सकी है यही वजह है टीम की और विराट समर्थकों की चिंता बढ़ गयी है क्योंकि आलोचना के सुर भी उभरने लगे हैं, ऐसे में टीम के कोच और कप्तान का बयान विराट कोहली के लिए एक टॉनिक की तरह काम कर सकता है. कोच और कप्तान दोनों ने ही भरोसा जताया है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट के बल्ले से एक बड़ी पारी निकलेगी।

बता दें कि टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल में विराट कोहली ने सर्वाधिक 741 रन बनाये थे वही टी 20 वर्ल्ड कप में कोहली अब तक सात पारियों में सिर्फ 75 रन ही बना पाए हैं। बता दें कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ कामयाबी के बाद कोच द्रविड़ ने कहा कि आपने देखा होगा कि जब भी विराट थोड़ा जोखिम भरा क्रिकेट खेलते हैं, तो उन्हें कुछ मौकों पर सफलता नहीं मिल पाती। द्रविड़ ने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने एक बहुत अच्छा छक्का लगाया था, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और गेंद थोड़ी ज्यादा मूवमेंट करने लगी। लेकिन मुझे उनका खेलने का तरीका पसंद है। द्रविड़ ने आगे कहा कि वो इसमें किसी तरह का मिथक नहीं जोड़ना चाहते , लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे।

वहीँ कप्तान रोहित ने भी उम्मीद जताई कि विराट कोहली फाइनल में एक बड़ी पारी खेल पाएंगे। रोहित शर्मा ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी ऐसे दौर से गुजर सकता है। हम समझते हैं कि कोहली कितना कुशल खिलाड़ी है और बड़े मैचों में उनकी अहमियत को समझते हैं। रोहित ने कहा, फॉर्म कभी समस्या नहीं रही क्योंकि जब आप 15 साल से क्रिकेट खेल रहे हों तो फॉर्म समस्या नहीं बनती। विराट शानदार लय में दिख रहा है। रोहित ने कहा कि संभवत: उसने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल के लिए बचाकर रखा है।”

टूर्नामेंट में अब तक तीन अर्धशतकों की मदद से 248 रन बना चुके रोहित भारत के पहले कप्तान हैं जिनकी अगुआई में टीम 12 महीने के अंदर तीसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में खेलेगी। भारत ने पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी।

Exit mobile version