व्यापार:- शेयर बाजार में इस समय टाटा स्टील के चर्चे हर ओर है। इसके सुर्खियों में होने का मुख्य कारण इसका बेशुमार मुनाफा है। क्योंकि टाटा स्टील ने 31 मार्च को खत्म अपनी तिमाही में 9,756.20 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया है जो शेयर बाजार में एक बड़ा लाभ माना जा रहा है। टाटा स्टील के इस लाभ से इसकी सालाना तिमाही का मुनाफा 46.83 फीसदी बढ़ गया है।
अगर हम पिछले साल के नेट प्रॉफिट की बात करें तो टाटा स्टील का नेट प्रॉपर्टी 6,644.15 करोंड रुपए था। टाटा स्टील की इस बढ़त के बाद फाइनेंशियल ईयर 2022 की चौथी तिमाही से हासिल होने वाला रेवेन्यू 38.6 फीसदी बढ़ कर 69,323.5 करोड़ हो गया है। वही अगर हम वित्त वर्ष की चौथी तिमाही की बात करें तो इसका रेवेन्यू 50,028.37 करोंड था।
वही अगर हम टाटा स्टील के शेयर की बात करें तो इस साल में अब तक 14 फीसदी का उछाल आया है। वही पिछले 5 वर्ष में इसके शेयर ने 210 फीसदी की बढ़त की है। आज की मार्केट में टाटा स्टील के शेयर में बढ़त हुई है और यह टॉप गेनर्स में शामिल है।

