Site icon Buziness Bytes Hindi

HDFC बैंक व ICICI बैंक के शेयर को पछाड़ पीएसयू बैंक के शेयरधारकों को मिला बेहतर रिटर्न

बाजार:- शुक्रवार को बन्द हुए बाजार में कल जहां सभी निवेशकों का ध्यान HDFC बैंक व ICICI बैंक के शेयर पर टिका हुआ था। वही कुछ निवेशकों ने इन दोनों बैंकों को नजरअंदाज करते हुए पीएसयू बैंक के शेयरों (PSU banking stock) के साथ बड़ा दांव खेल लिया और उन्हें इस दांव ने बड़ा मुनाफा भी कमवा दिया। जिसके बाद HDFC बैंक व ICICI बैंक के निवेशकों को बड़ा झटका लगा है।

अगर हम पिछले साल के आंकड़े को देखे तो पूरे साल में पीएसयू बैंक इंडेक्स (Nifty PSU bank index) ने 35 फीसदी रिटर्न दिया है। वही प्रति साल इसका रिटर्न 8 फीसदी बढ़ रहा है जो निवेशकों के लिए बेहतर ऑप्शन बन रहा है। 
जहां ICICI बैंक के शेयर ने पिछले एक साल में महज 23.74% का ही रिटर्न दिया है। वही HDFC बैंक के स्टॉक ने पिछले एक साल में शून्य रिटर्न दिया है जो शेयरधारकों के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है। वही शेयर बाजार के निवेशकों को बैंक ने बेहतर रिटर्न दिया है।
Exit mobile version