Site icon Buziness Bytes Hindi

PM Modi US Visit से रक्षा क्षेत्र की कंपनियों के शेयर आसमान पर, निवेशकों ने इन शेयरों में किया निवेश

ju1306

PM Modi US Visit : पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से तेजस लड़ाकू विमान के इंजन के लिए भारत-अमेरिका के बीच करार हो गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और अमेरिका जनरल इलेक्ट्रिक के बीच ये करार हुआ। दोनों कंपनियां मिलकर भारत में इंजन का निर्माण करेंगी।

पीएम मोदी दौरा भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम है। पीएम के अमेरिका दौरे से रक्षा क्षेत्र को लेकर बड़े समझौते हुए हैं। ऐसे में पीएम के दौरे के पहले रक्षा क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनियों के शेयरों में निवेशक लगातार निवेश कर रहे हैं। इसके चलते सभी कंपनियों के शेयरों में काफी तेजी आई है। रक्षा क्षेत्र के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहे हैं।

भारत और अमेरिका के लिए रक्षा क्षेत्र काफी अहम है। दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में डील हुई है। इससे मोदी सरकार की आत्मनिर्भर योजना को बल मिला है। इसी वजह से रक्षा क्षेत्र के शेयर पर बाजार के जानकार सकारात्मक रुख अपना रहे हैं। शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार पीएम मोदी के यूएस दौरे के चलते रक्षा क्षेत्र इंडेक्स कुछ महीने तक तेजी का रुख दिखाएगा। मेक इन इंडिया के तहत भारत रक्षा तकनीकी ट्रांसफर और हथियार निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ रहा है। इससे भारत रक्षा इकोसिस्टम बेहतर होगा। इसका लाभ कंपनियों को मिलेगा।

रक्षा क्षेत्र के शेयर में तेजी से उत्साह

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहले एचएएल शेयरों में तेजी देखी गई। इसके शेयर में पिछले 20 दिनों में 27 प्रतिशत तक उछाल आया है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयर में तेजी आई है। पिछले 20 दिनों में इसमें 75 प्रतिशत तेजी आई है। भारत डायनैमिक्स के शेयर 20 प्रतिशत तब उछले हैं।

शिप बिल्डिंग कंपनी गार्डन रिच के शेयरों में उछाल है। शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि भारत में जहां चुनावी माहौल है। वहीं ऐसे समय में पीएम मोदी का यूएस दौरा अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए अहम साबित हो सकता है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, भारत डायनैमिक्स, हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड कंपनियां रक्षा क्षेत्र की प्रमुख हैं। जिनके शेयर में आने वाले समय में और तेजी का रुख रहेगा।

Exit mobile version