Site icon Buziness Bytes Hindi

Bajaj Finance का शेयर हुआ धड़ाम निवेशकों को लगा बड़ा झटका

Bajaj Finance Stock Price:- दिग्गज कम्पनी Bajaj Finance के शेयर आज धड़ाम से नीचे गिरे है। बजाज में।दर्द हुई इस गिरावट ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया है। आज बजाज का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ 6867 रुपये के भाव तक कमजोर हुआ है। 

बता दें कल ही Bajaj Finance ने अपनी कम्पनी का तिमाही नतीजा जारी किया था जिसमे कम्पनी का सालाना मुनाफा 80 फीसदी उछाल पर था। वही इसके नीतजे सामने आने के बाद ब्रोकरेज हाउस ने मिक्स्ड रिएक्शन देते हुए कहा था कि कम्पनी में निवेश करने वालो को यह बेहतर रिटर्न दे सकती है। वही आज बाजार खुलने के बाद इसके स्टॉक में आई गिरावट ने सभी को निराश किया है।
अगर हम कल जारी तिमाही का आकलन करे तो बजाज फाइनेंस को सलाना 80 फीसदी यानी 2420 करोड़ रुपये का मुनाफा रहा है. वही कम्पनी ने अपने शेयर धारकों को 20 रुपए शेयर के हिसाब से शेयर देने की बात कही है। 
अगर हम बजाज फाइनेंस की ब्याज से होने वाली शुद्ध आय (NII) की बात करे तो यह 30 फीसदी रही है। वही एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 29 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.97 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
Exit mobile version