Site icon Buziness Bytes Hindi

Share Market Updates: नए वित्त वर्ष के पहले दिन गिरावट से शुरू हुआ शेयर बाजार


Share Market Updates: नए वित्त वर्ष के पहले दिन गिरावट से शुरू हुआ शेयर बाजार

मेरठ। आज नए वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल 2022 के पहले दिन शेयर बाजार गिरावट (Share Market Updates) के साथ शुरू हुआ। जिसमें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचकांक सेंसेक्स 35 अंक की गिरावट के साथ 58533 पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी निफ्टी के सूचकांक ने 10 अंक की गिरावट दर्ज की और यह 0.06 प्रतिशत टूटकर 17455 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

Read also: Share Market Investment Tips: शेयर बाजार में करना चाह रहे हैं निवेश तो इन दो शेयरों पर लगा दे रुपया,मिलेगा तगड़ा लाभ

शेयर बाजार शुरू होने के साथ लगभग 1222 शेयरों में कुछ तेजी देखी गई। जबकि 628 शेयर गिरावट के साथ दर्ज किए गए। दूसरे अन्य 92 शेयरों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ। ये 92 शेयर अपने पुराने भाव पर ही आज खुले रहे। निफ्टी पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स इंफोसिस के अलाावा एचडीएफसी जैसे प्रमुख शेयरों में आज गिरावट देखी गई। जबकि पावर ग्रिड कॉर्प, एनटीपीसी, ओएनजीसी,भारती एयरटेल और बीपीसीएल शेयर तेजी के साथ खुले।

Exit mobile version