Site icon Buziness Bytes Hindi

Share Market Today: सपाट तेजी के साथ खुले शेयर बाजार, आज जारी महंगाई के आंकड़ों पर बाजार की नजर

Share Market Today

नई दिल्ली। वायदा कारोबार एक्सपायरी के दिन आज 12 जनवरी को घरेलू शेयर बाजार सपाट खुले हैं। उसके बाद शुरुआती कारोबारी सेशन में सेंसेक्स में 100 अंकों की तेजी दिखाई दी है। आज गुरुवार को 30 शेयरों का सेंसेक्स 22 अंक गिरावट के साथ 60083 अंकों पर खुला है। दूसरी ओर, निफ्टी 25 अंक की बढ़त के साथ 17920 के स्तर पर खुला है। शुरुआती करोबार सत्र में एचसीएल टेक शेयरों में 1.7 प्रतिशत की बढ़त दिखी।

आज भारत और अमेरिका दोनों देशों मे खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी होंगे। बाजार की नजर इस पर बनी हुई है। उससे पहले महंगाई में कमी के बीच डाओ जोन्स में 269 अंकों की मजबूती रही है। नैस्डैक में 1.76 प्रतिशत और एस एंड पी 500 में 1.28 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई है। एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में कमजोरी और कोरिया के कोस्पी में तेजी देखी जा रही है। दिन में शेयर बाजार में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Exit mobile version