Today Share market opening: आज शुक्रवार को सेंसेक्स और Nifty की मजबूत शुरुआत हुई। दोनों इस समय ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहे हैं। घरेलू शेयर बाजार अब नई ऊंचाइयों को छू रहा है। गुरुवार को बकरीद छुट्टी के बाद आज शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती के साथ ओपनिंग हुई। फिलहाल सेंसेक्स 390.81 अंकों की मजबूती के साथ 64,306.23 अंकों के नए ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर निफ्टी 113.65 अंक उछलकर 19,085.75 के नए उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
तीसरे कारोबारी दिन में share बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। कारोबारी समय के बाद आज सेंसेक्स 499 अंक चढ़कर और निफ्टी 154 अंक उछलकर बंद हुआ। अंतराष्ट्रीय बाजारों में आज कच्चे तेल की कीमत में तेजी देखने को मिली तो वहीं रुपया आज कमजोर होकर बंद हुआ।
इससे पहले इंट्रा-डे में ऑल टाइम हाई पर पहुंचकर दोनों सूचकांक बंद हुए थे। बुधवार को बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक अपने ऑल टाइम हाई के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। इंट्रा-डे ट्रेड में सेंसेक्स रिकॉर्ड 64,000 अंक और निफ्टी 19,000 अंकों के स्तर पर पहुंच गया था। बुधवार को सेंसेक्स 499 अंक चढ़कर 63,915 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50, 154 अंकों की उछाल के साथ 18,972 अंकों पर पर बंद हुआ।
बैंक निफ्टी 206 अंक की तेजी के साथ 44ए327 पर बंद हुआ था। मिड कैप में भी 316 अंकों की तेजी आई थी और ये 28,584 चढ़कर बंद हुआ। स्मॉल कैप 220 अंक चढ़कर 32,437 अंकों पर बंद हुआ था। आज दिन में फार्मा और आटो के शेयरों में उछला की संभावना है। बैंकों के शेयर में सुबह से तेजी बनी हुई है।
Today Share market opening: सेंसेक्स और निफ्टी की मजबूत शुरुआत, ऑल टाइम हाई पर कारोबार
