Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Share market opening: सेंसेक्स 221 अंक उछला, निफ्टी 19700 के पार

shayer1

Today Share market opening: आज शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत हुई है। सेंसेक्स में आज शुरुआती दौर में 221 अंकों का उछाल आया है। जबकि निफ्टी भी आज 19700 अंकों के पार पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में मुंबई सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। जबकि वहीं दूसरी ओर, निफ्टी में 70 अंकों से अधिक की मजबूत दिखाई दी। जिसके कारण निफ्टी 19,759.15 अंकों पर कारोबार कर रहा है। सकारात्मक ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार में आज जोरदार खरीदारी दिख रही है। आज रियल्टी, ऑटो और पीएसयू बैंक सेक्टर के शेयरों में मजबूती की उम्मीद है।

भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुझान देखा जा रहा है। एलएंडटी टाटा मोटर्स आईटीसी पावर ग्रिड सन फार्मा और एचयूएल सेंसेक्स के टॉप गेनर्स हैं। आज ऑटो एनर्जी के साथ सभी इंडेक्स में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वैश्विक बाजारों में मिला-जुला असर देखा जा रहा है। अमेरिकी बाजार बढ़कर बंद हुए थे।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुझान

भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुझान है। एलएंडटी, ITC, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, Pawar Graid और HUL आज सेंसेक्स के टॉप गेनर्स हैं। आज ऑटो एनर्जी और सभी इंडेक्स में बढ़त के साथ कारोबार चल रहा है। वैश्विक बाजारों में आज मिलाजुला असर दिखाई दे रहा है। अमेरिकी बाजार भी बढ़कर बंद हुए थे।

Exit mobile version