Site icon Buziness Bytes Hindi

Stock Market update Share Market open: बाजार में तेजी, Sensex 300 और Nifty 19400 के पार

share 12

Stock Market update Share Market open: शेयर बाजार में लगातार तेजी बनी हुई है। आज मंगलवार को बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी में भी काफी तेजी आई है। मंगलवार की सुबह सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त के साथ खुला और पहली बार 65,500 का लेवल पार कर गया है। फिलहाल सेंसेक्स 257,06 अंकों की बढ़त के साथ 65,462.11 अंकों के लेवल पर ट्रेंड कर रहा है। निफ्टी 56,60 अंक चढ़कर 19,408.45 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

घरेलू शेयर बाजार में रिकॉर्ड हाई बरकरार

घरेलू शेयर बाजार में रिकॉर्ड हाई बरकरार है। मंगलवार की सुबह सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त के साथ खुला। पहली बार सेंसेक्स 65,500 का लेवल पार कर गया। सेंसेक्स 257,06 अंकों की बढ़त के साथ 65,462,11 अंकों पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर निफ्टी 56,60 अंक चढ़कर 19,408,45 अंकों के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। मंगलवार को कारोबार शुरुआती में बीएसई सेंसेक्स पहली बार 65,586,60 और निफ्टी 19,413,50 अंकों पर पहुंचा है। बाजार में आज फाइनेंशियल, बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी है। सेंसेक्स और निफ्टी में बजाज फाइनेंस शेयर सात प्रतिशत तक उछला है। टॉप गेनर के रूप में कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 30 शेयरों का बाजार कैप 301.12 करोड़ रुपए हो गया है।

अमेरिकी बाजार में सुस्त कारोबार

अमेरिकी शेयर बाजार में सुस्ती के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में कम वाल्यूम और आधे दिन छुट्टी के कारण सपाट कारोबार हुआ। दमदार उत्पादन और डिलिवरी आंकड़ों के कारण टेस्ला शेयरों में सात फीसद तक उछाल आया। दूसरी ओर गोल्डमैन सैक्स ने इसी साल महंगाई का अनुमान घटाया है। 2023 में कोर इन्फ्लेशन 3.5 फीसद रहने की उम्मीद है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड मजबूत होकर 3.85 प्रतिशत पार पहुंच गई है। क्रूड ऑयल की कीमतें सोमवार को 1 फीसद गिरकर $75 के नीचे बंद हुई हैं।

Exit mobile version