Share market stock market Today close: Sensex 65,600 अंकों के उच्च स्तर पर बंद, तेजी जारी

इंटरनेशनलShare market stock market Today close: Sensex 65,600 अंकों के उच्च स्तर...

Date:

Share market stock market Today close: भारतीय शेयर बाजार आज 4 जुलाई 2023 को तेजी के साथ बंद हुए। आज बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, टाइटन, एनटीपीसी, टीसीएस, विप्रो, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी ने उच्चतम स्तर बनाया। विदेशी फंड्स की ओर से खरीदारी लगातार जारी है।

भारतीय शेयर बाजार बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी आज मंगलवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। भारतीय बाजार में तेजी का कारण निवेशकों की ओर से सकारात्मक रुझान और विदेशी फंड्स निवेश करना है। इसके साथ आज बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और टीसीएस में निवेशकों की तरफ से खरीदारी जारी है। शेयर बाजार को ऊपरी स्तरों पर रखा गया है।

बाजार उच्चतम स्तर पर

यह पांचवां सत्र है, जब शेयर बाजार ऊचाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स 274 अंकों की बढ़त के साथ 65,479.05 अंकों पर बंद हुआ। दिन के समय सेंसेक्स 476.92 अंकों की तेजी के साथ 65,672.97 अंक पर पहुंच गया था। जो कि सेंसेक्स की ओर से हासिल किया गया अभी तक सबसे उच्चतम स्तर है। निफ्टी आज 66,45 अंकों की बढ़त के साथ 19,389 पर बंद हुआ। दिन के दौरान निफ्टी 111.6 अंकों की बढ़त के साथ 19,434.15 के स्तर पर पहुंच गया। यह निफ्टी की ओर से बनाया अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

आज सेंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, टाइटन, एनटीपीसी, टीसीएस, विप्रो, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बढ़त देखी गई। जबकि एक्सिस बैंकए भारती एयरटेलए इंडसइंड बैंकए रिलायंस इंडस्ट्रीजए टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट में गिरावट देखी गई।

आज दुनिया के शेयर बाजारों का हाल

एशिया के बाजारों में मिला-जुला असर देखा गया है। शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी जारी रही जबकि टोक्यो और सियोल शेयर बाजारों गिरावट आई है। यूरोप शेयर बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ। USA Share market सकारात्मक पर बंद हुए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...