Share market Closing update: बाजार ने छुआ आसमान, सेंसेक्स 65,000 के पार

बिज़नेसShare market Closing update: बाजार ने छुआ आसमान, सेंसेक्स 65,000 के पार

Date:

Share market Closing update:आज भारतीय शेयर बाजार ने फिर से इतिहास बना दिया। भारतीय शेयर बाजार बंदी के समय बाजार 65,000 के पास पहुंच गया। आज रिलायंस और एचडीएफसी के शेयरों ने ऊंची उड़ान भरी शेयर बाजार में तेजी का रुझान जारी है। HDFC और रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज बढ़त के कारण शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर टिकने में कामयाब हुआ। आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व आज बाजार के टॉप गेनर्स रहे हैं। शेयर बाजारों में सोमवार के सत्र में भी तेजी जारी रही। बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स पहली बार 65,000 अंकों को पार कर बंद हुआ। शेयार बाजारों में रैली के पीछे बड़ा कारण फॉरेन फंड्स का घरेलू शेयर बाजारों में निवेश करना है। निवेशकों का कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एचडीएफसी में खरीदारी के कारण शेयर बाजार में तेजी जारी रही।

आज इतना बढ़ा शेयर बाजार

आज चौथा कारोबारी सत्र है, जब बाजार में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 486,49 अंक बढ़कर अपने उच्चतम स्तर 65,205.05 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी 133,50 अंकों की बढ़त के साथ 19,322.55 अंकों पर बंद हुआ है। दिन के दौरान निफ्टी ने 19,345 का उच्चतम स्तर छुआ था।

आज टॉप गेनर्स और लूजर्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज 2,53 प्रतिशत की बढत के साथ सेंसेक्स टॉप गेनर है। इसके अलावा ITC, बजाज फाइनेंस, SBI, HDFC, अल्ट्राटेक सीमेंट, NTPC, HDFC Bank, M&M, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और ICICI Bank शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं। इसके अलावा पावर ग्रिड, मारुति, L&T, TCL, टेक महिंद्रा, नेस्ले और Tata Motors के शेयरों में गिरावट आई है।

आज दुनिया के बाजारों का हाल

एशिया के बाजारों में तेजी देखने को मिली। सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए हैं। यूरोप के शेयर बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में तेजी के साथ बंद हुए। कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.97 फीसद बढ़कर 76.14 डॉलर प्रति बैरल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related