Site icon Buziness Bytes Hindi

Share Market Close: तेजी पर ब्रेक, Sensex 241 अंक टूटा Nifty 20,150 से नीचे

share down1

Today share Market Closing: लगातार तेजी पर चल रहा भारतीय शेयर बाजार आज 11 दिन की तेजी के बाद नीचे आ गया। बाजार बंद होने पर दोनों सेंसेक्स लाल निशान पर थे। इंट्रा-डे ट्रेड में HDFC बैंक, RIL के शेयर में गिरावट दिखाई दी। गिरावट वाले शेयर सेंसेक्स और निफ्टी को नीचे की तरफ खींचकर ले गए।

दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई

ग्लोबल बाजार (global market) से मिले नकारात्मक रुझानों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में 11 दिन की तेजी पर ब्रेक लगा। दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई। आज कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 241 अंक टूटकर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) में 59 अंको की गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक स्तर पर प्रमुख केंद्रीय बैंक के फैसलों से पहले शेयर बाजारों में सावधानी बरती जा रही है। जिससे घरेलू बेंचमार्क सूचकांक 0.36 प्रतिशत तक नीचे आ गए। BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमशः 0.27 प्रतिशत और 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ व्यापक बाजार आज विक्रेताओं की पकड़ में थे।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 67,803.15 की ऊंचाई तक

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 241.79 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,596.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 67,803.15 की ऊंचाई तक गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी (Nifty) में 59.05 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 20,133.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 20,195.35 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 20,115.70 तक आया।

पावर ग्रिड शेयर में 3.01 प्रतिशत उछाल

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 16 शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। इनमें टाइटन, पावर ग्रिड, NTPC, M&M और बजाज फिनसर्व सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे अधिक मुनाफा पावरग्रिड शेयरों को हुआ। इसके शेयर 3.01 प्रतिशत तक चढ़े।

इन शेयरों में गिरावट

दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 14 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। इनमें भारतीय एयरटेल, HDFC बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे अधिक नुकसान HDFC बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.98 प्रतिशत तक गिर गए।

Exit mobile version