Share market stock market Today close : आज शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज गिरावट दर्ज की गई है। वहीं रुपया भी कमजोर हुआ। आज दोनों घरेलू सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी फंड की निकासी और अमेरिकी बाजार में कमजोर रुझान के बीच आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेज बिकवाली जारी रही। जिस कारण आज बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 106 अंक और निफ्टी 13 अंक गिरकर बंद हुआ है। आज एनएसई निफ्टी 13.85 अंकों की गिरावट के साथ 19,646.05 पर बंद हुआ। गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने ,979.44 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। घरेलू शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारी गिरावट देखने को मिली। आज दोनों बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी फंड की जोरदार निकासी और अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोर रुझान के बीच आईटी और बैंकिंग शेयर में बिकवाली के चलते बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में आज शुक्रवार को लगातार गिरावट दर्ज की गई।
भारतीय शेयर बाजार के 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 106.62 अंकों की गिरावट के साथ 66,160.20 पर बंद हुआ। आज दोपहर को यह 388.17 अंकों की गिरावट के साथ 65,878.65 पर आ गया था। जबकि एनएसई निफ्टी 13.85 अंकों की गिरावट के साथ 19,646.05 पर बंद हुआ था। बीते दिन गुरुवार को बीएसई 440.38 अंकों की गिरावट के साथ 66,266.82 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 118.40 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और ये 19,659.90 पर बंद हुआ था।
टॉप गेनर्स और लूजर्स?
सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़त लेकर बंद हुए। जबकि एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और मारुति के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।
रुपये में गिरावट
कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन आज शुक्रवार सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे गिरकर 82.24 पर बंद हुआ। आज इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.30 पर कमजोर खुला। इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान रुपया 82.19 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा और 82.34 के निचले स्तर को छूकर 82.24 पर बंद हुआ।
