Site icon Buziness Bytes Hindi

Share Market Closing: Sensex 502 और Nifty 129 अंक की गिरावट के साथ बंद

stock market

मुंबई। शेयर बाजार (बीएसई) का 25 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज गुरुवार को 501.73 अंकों की गिरावट के साथ 58,909.35 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी 129 अंकों की गिरावट के साथ 17,321.90 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 424.88 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की है।

बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में आठ दिन की गिरावट के बाद बुधवार को तेजी रही थी। एक दिन की तेजी के बाद निफ्टी में फिर से गिरावट आई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख का असर घरेलू बाजार पर पड़ा।

सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से कमजोर रहे। दूसरी ओर लाभ में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, पावरग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार के दौरान गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहा था। वैश्विक बाजारों में फिर से गिरावट का रुख है। इसका कारण अमेरिका में 10 साल के बॉन्ड प्रतिफल का चार प्रतिशत से अधिक होना है।

यही वजह है कि विभिन्न आंकड़ों से पता चलता है कि मुद्रास्फीति अभी ऊंची बनी रहेगी। बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने से विदेशी कोष उभरते बाजारों से निवेश निकाल रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) लगातार छठे दिन घरेलू बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे।’’

ब्रेंट क्रूड तेल का दाम 0.51 प्रतिशत बढ़ा

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को 424.88 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के रुख से बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 82.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Exit mobile version