Site icon Buziness Bytes Hindi

Today Share market: लाल निशान पर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 194 अंक नीचे

share down1

Today Share market opening: आज शेयर बाजार की शुरूआत लाल निशान पर हुई है। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 194.89 अंकों की गिरावट के साथ 65,344.53 अंकों के लेवल पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी 61.35 अंकों की गिरावट के साथ 19,403.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में कोचिन शिपयार्ड शेयरों में पांच प्रतिशत बढ़त दिखाई दी है। जबकि आईआरएफसी के शेयरों में चार फीसद गिरावट दर्ज की गई है।

भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को लाल निशान पर कारोबार शुरु हुआ। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स 75 अंकों की फिसलन हुई। जबकि निफ्टी 19450 अंकों के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि धीरे-धीरे बाजार में बिकवाली में तेजी आई और सेंसेक्स में गिरावट 194.89 अंकों तक पहुंच गई। यह 65,344.53 अंकों के लेवल पर पहुंच गया। निफ्टी 61.35 (0.32%) अंकों पर फिसलकर 19,403.65 के स्तर पर आ गया। शुरुआती कारोबार में कोचिन शिपयार्ड शेयरों में पांच प्रतिशत बढ़त हुई। जबकि आईआरएफसी के शेयरों में चार प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है।

प्री-ओपनिंग में बाजार

प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत कमजोरी रही। सेंसेक्स में शुरूआती दौर में बाजार खुलते ही 63.57 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी।
आज ऐसा रहेगा बाजार यूएस फेड (US Fed) की माने तो आज गुरुवार को FOMC मिनट्स जारी होने के बाद फिर से ब्याज दर में तेजी की संभावना है। जिसका असर घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में देखने को मिलेगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि share Market की कमजोर शुरुआत हो सकती है। आज सुबह 8 बजे, गिफ्ट निफ्टी लाल निशान में खुलकर 19,394 के स्तर पर चल रहा था।
वहीं अमेरिका में बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी के आंकड़े के चलते यूएस बाजार में गिरावट का सिलसिला दिखाई दिया। Dow Jones 0.52 फीसद, जबकि एसएंडपी 500 (S&P 500) 0.76 फीसद तक गिर गया। नैस्डैक (Nasdaq) 1.15 प्रतिशत तक टूट गया।

Exit mobile version