Site icon Buziness Bytes Hindi

तेजी के साथ खुला Share Market, निर्यात संवर्धन परिषद की उम्मीदों के बीच उठा बाजार

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। अभी भी बाजार में तेजी बनी हुई है। बाजार में ये तेजी निर्यात संवर्धन परिषद की उम्मीदों के बीच बनी है। निर्यात संवर्धन परिषद यानी एसईपीसी ने उम्मीद जताई थी कि इस चालू वित्त वर्ष में सेवा क्षेत्र निर्यात 350 अरब डॉलर पहुंचेगा। हालांकि ये एक संभावना मात्र ही है। इसके अतिरिक्त फार्मा एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने भी 2030 तक फार्मा निर्यात में प्रतिवर्ष पांच अरब डॉलर की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

Read also: केंद्र ने ड्रोन पीएलआई योजना के तहत अस्थायी रूप से 14 फर्मो का चयन 

हालांकि इन उम्मीदों के बीच देश के शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इसी कारण से बाजार में अस्थिरता भी बनी है। लेकिन आज बाजार ने जो रफ्तार पकड़ी वो अभी तक बरकरार है। 
आज सेंसेक्स 57,405.45 अंक पर बना हुआ है। इसमें बाजार खुलते ही 367.95 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं निफ्टी भी 17,241.80 अंक पर खुला। निफ्टी में 105.25 अंक की बढ़त दर्ज की गई है। यानी इसमें 0.61 प्रतिशत उछाल आया है।

Exit mobile version