Site icon Buziness Bytes Hindi

Share Market News: मंदी से गिरता शेयर बाजार लगातार ले रहा हिचकोले,बाजार कूल होने पर लगाए पैसे


Share Market News: मंदी से गिरता शेयर बाजार लगातार ले रहा हिचकोले,बाजार कूल होने पर लगाए पैसे

नई दिल्ली। इस साल शेयर बाजार(Share Market) पिछले कई महीने से लगातार हिचकोले ले रहा है। शेयर बाजार न तो पूरी तरह से नीचे जा रहा है और ना ही ये ऊपर जा रहा है। इस बीच बहुत से शेयर ऐसे हैं जिनके भाव जमीन पर आ चुके हैं। निवेशकों को चिंता सता रही है कि कहीं शेयर बाजार भालू की गिरफ्त में तो नहीं है? निवेशक यह सोच रहे हैं कि क्या बाजार में अभी पैसा लगाना ठीक होगा या फिर खुर को स्थिर कर बाजार के शांत होने का इंतजार किया जाए। इस बारे में ​टैक्स एक्सर्पटस विजय कुमार कहते हैं कि अभी शेयर मार्केट का कोई बेयर नजर नहीं आ रहा। निकट भविष्य में क्रूड ऑयल के दामों पर बारीकी से नजर रखनी होगी। यह भविष्य के बाजार की गति तय करने वाला बड़ा फैक्टर है।

Read also: Share Market Earning: शेयर से की लाखों की कमाई तो जल्दी से कर ले ये काम,नहीं तो भरना पड़ेगा आयकर

उन्होंने कहा, बेयर शेयर बाजार ज्यादातर आर्थिक मंदी से संबंधित है। मुख्य रूप से अमेरिका में मंदी के संकेत देखे जा रहे हैं। अमेरिकी बाजार अधिकतर इक्विटी बाजारों के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन फिलहाल में मंदी के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे।

Read also: कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

कच्चे तेल की कीमत यदि बढ़ती है तेा यह किसी झटके से कम नहीं होगी। इससे बाजार को काफी खतरा है। उन्होंने कहा कि बाजार के लिए आश्चर्य की बात होगी।

Exit mobile version