Site icon Buziness Bytes Hindi

Share Market LIVE Update: शेयर बाजार में ट्रेडिंग के चलते शुरूआती दौर में तेजी,मुनाफा वसूली को टूटे निवेशक


Share Market LIVE Update: शेयर बाजार में ट्रेडिंग के चलते शुरूआती दौर में तेजी,मुनाफा वसूली को टूटे निवेशक

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार (Share Market ) के खुलते ही ट्रेडिंग में आई तेजी के कारण शुरूआत में बाजार की चाल तेज हुई। लेकिन जैसे ही निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू की तो बाजार में हल्की गिरावट आई। सेंसेक्स आज शुक्रवार को सुबह 206 अंक की मजबूती के साथ खुला। जो कि इसके साथ ही बढकर 57,802 तक पहुंच गया। लेकिन बाजार खुलते ही ट्रेडिंग शुरुआत निवेशकों ने शुरू की तो बाजार में बढ़त रूक गई। वहीं निफ्टी भी 66 अंकों की बढ़त के साथ 17,289 पर कारोबार कर रहा है। यानी आज बाजार खुलने पर निफ्टी भी 66 अंकों की बढ़त के साथ शुरू हुआ। थोड़ी ही देर में निवेशक अपनी बिकवाली पर आ गए और इसके बाद मुनाफावसूली जमकर हुई। इसके चलते बाजार हरे निशान से एक बार फिर से लाल निशान की ओर बढ़ना शुरू हुआ। आज सुबह 9.40 पर सेंसेक्‍स 145 अंकों की गिरावट आ गई। जिसके बाद सेंसेक्स 57,451 पर ट्रेडिंग करने लगा। वहीं 39 अंकों की गिरावट निफ्टी में आई तो यह 17,184 के स्तर पर पहुंच गया।

Read also: वाहन और बैंकिंग समूह में गिरावट के दबाव में शेयर बाजार लुढ़का

निवेशक आज बाजार में पावर सेक्‍टर शेयरों से दूरी बनाकर फाइनेंस और बैंकिंग सेक्‍टर पर अधिक रुपया लगा रहे हैं। मुत्‍थूट फाइनेंस के शेयरों में बाजार खुलने के बाद एक प्रतिशत की बढ़त दिख तो इसी पर अधिकांश निवेशकों ने रुपया लगाया। इसके अलावा इस समय कोटक बैंक, टाटा स्‍टील,भारती एयरटेल जैसे शेयरों में तेजी दिखाई दे रही है। जबकि पॉवरग्रिड,एनटीपीसी के अलावा आईटीसी के शेयर नीचे गिर गए हैं।

Exit mobile version