Site icon Buziness Bytes Hindi

Share Market Investment Tips: शेयर बाजार में करना चाह रहे हैं निवेश तो इन दो शेयरों पर लगा दे रुपया,मिलेगा तगड़ा लाभ


Share Market Investment Tips: शेयर बाजार में करना चाह रहे हैं निवेश तो इन दो शेयरों पर लगा दे रुपया,मिलेगा तगड़ा लाभ

नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की सोच रहे हैं और मन में उथल पुथल मची है तो उसको शांत कर इन दो शेयरों में रूपया लगा दीजिए। इनमें रुपया लगाने पर तगडा लाभ मिलेगा। ये दो ​शेयर हैं वीआरएल लॉजिस्टिक्स और स्टेट बैंक आफ इंडिया। इन दोनों शेयर ने पिछले एक साल में करीब 39-55 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। शेयर ब्रोकर कमलेश मिश्रा ने बताया कि ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल इन दोनों शेयरों को प्रॉफिटेबिलिटी गेन के लिए चुन रहे हैं। इससे इनकी विस्तार की योजनाओं की क्षमता पर प्रभाव पड़ेगा। जिसका असर इन दोनों के शेयर पर भी देखने को मिलेगा।

Read also: Investment Tips: इनमें से एक भी शेयर में किया निवेश तो कुछ साल में घर बैठे होगे मालदार

ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि सार्वजनिक लोन देने वाली एसबी आई अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने के अलावा अपना रिटर्न अनुपात सुधार करने के लिए ही अंडरराइटिंग पर एक मजबूत फोकस बना रही है। इसी कारण से स्टेट बैक आफ इंडिया ने प्रबंधन का ध्यान रखने के लिए हाई-क्वालिटी लोन पोर्टफोलियो के प्लेटफार्म का निर्माण कर रही है। जिससे उसके ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में गजब का सुधार आया। गत शुक्रवार को एसबीआई का शेयर एनएससी पर 490.70 रुपये पर पर बंद हुआ। जबकि यह गत 7 फरवरी को हाई टाइम रिस्क 549 रुपये तक पहुंच गया था।

Read also: Stock Market: लाल निशान के साथ शेयर बाजार की शुरूआत, 400 से अधिक अंकों तक गिरावट

वहीं बात वीआरएल जाजिस्टिक्स की करे तो यह भी शेयर बाजार में खूब धूम मचा रहा है। इसकी आक्रामक विस्तार योजनाओं से इसका वॉल्यूम ग्रोथ तेजी से बढ़ रहा है। इस ट्रांसपोर्ट लॉजिस्टिक कंपनी की भविष्य योजना 2022 के वित्त वर्ष में नई शाखाएं खोलने के साथ ही आगे बढ़ने की है। इसलिए ये शेयर भी अच्छी इनकम गेन करवा सकता है।

Exit mobile version