किसान रैली में गरजे शरद पवार, बोले–राज्यपाल के पास कंगना से मिलने का वक्त लेकिन किसानों के लिए नहीं

फीचर्डकिसान रैली में गरजे शरद पवार, बोले–राज्यपाल के पास कंगना से मिलने...

Date:


किसान रैली में गरजे शरद पवार, बोले–राज्यपाल के पास कंगना से मिलने का वक्त लेकिन किसानों के लिए नहीं

मुंबई: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए और केंद्र सरकार का विरोध जताने के लिए महाराष्ट्र में भी किसान मुंबई के आजाद मैदान में एकत्रित हुए हैं। राज्य के कोने-कोने से किसानों का जत्था मुंबई के आजाद मैदान पहुंचा है। रविवार की शाम हज़ारों की संख्या में किसान यहां पहुंच चुके हैं। जबकि अभी भी किसानों के आने का सिलसिला शुरू है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी यहां आए किसानों को संबोधित किया और केंद्र पर निशाना साधा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा कि आज देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से किसानों का आंदोलन चल रहा है। ठंड के मौसम में, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान पिछले 60 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। क्या पीएम ने उनके बारे में पूछताछ की है? क्या ये किसान पाकिस्तान के हैं? शरद पवार ने कहा कि राज्यपाल के पास कंगना रनौत से मिलने का वक्त है, लेकिन आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने का वक्त नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...