बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए नजम अल हुसैन शान्तो कप्तान और तस्कीन अहमद उपकप्तान होंगे जबकि टीम में सीनियर खिलाड़ी भी शामिल हैं. टीम में शाकिब अल हसन, लिटन दास, सौम्या सरकार, तनजीद हसन, तोहीद हरदोय, महमूदुल्लाह रियाज, जाकिर अली, तनवीर इस्लाम, शाक मेहदी हसन के अलावा राशद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शराफुल इस्लाम और रसघन हसन भी टीम का हिस्सा हैं।
अभी हाल ही में जिम्बाब्वे के साथ बांग्लादेश ने 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। इस श्रंखला में जिम्बाब्वे को बांग्लादेश ने 4-1 से हराया था। श्रणखला में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लगभग सभी खिलाड़ियों को विश्व कप स्क्वाड के लिए चुना गया है। टीम में बांग्लादेश के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की टीम में वापसी हुई है। शाकिब ने लगभग एक साल के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 क्रिकेट में वापसी की। इस श्रंखला के चौथे मैच में शाकिब उल हसन शानदार प्रदर्शन करते 4 विकेट हासिल किए थे।
उपकप्तान बनाये गए तस्कीन अहमद को इंजरी के बावजूद टीम ने बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है. जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 मई को खेले गए पांचवें टी20 मैच से पहले चोट लग गई थी जिसकी वजह से वह उपलब्ध नहीं थे. चार मैचों में तस्कीन ने आठ विकेट लिए थे, उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से ही उनको ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था. तस्कीन को साइड स्ट्रेन हुआ है, उनका ट्रीटमेंट जारी है, इस इंजरी से रिकवर होने के बाद ही मैदान पर वापसी होगी. ऐसे में बांग्लादेश ने एक जोखिम भरा फैसला किया है. तस्कीन की रिकवरी बांग्लादेश के लिए बहुत अहम् है.
