Site icon Buziness Bytes Hindi

Shanidev: न्याय के देवता शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न, जानें कौन-से उपाय आयेंगे काम

SHANIDEV SHANIVAR

SHANIDEV SHANIVAR

शनिदेव हैं मंगलकारी, ऐसे करें प्रसन्न

भगवान शनिदेव का नाम जुबान पर आते ही तमाम तरह के सवाल हमारे मन में आते हैं, वहीं शनिदेव ही हमारे शुभ-अशुभ कर्मों के फल को प्रदान करते हैं।

जहाँ बुरे कर्म करने वाले लोगों को शनिदेव के क्रोध का सामना करना पड़ता है, वहीं अच्छे कार्य करने वालों पर उनकी विशेष कृपा होती है। दूसरी ओर हमसे जाने-अनजाने में कई तरह की भूल हो जाती हैं, ऐसे में शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिये हम इन उपायों को आजमा सकते हैं।


ये हैं महत्वपूर्ण उपाय-

  1. अगर आपको धन संबंधी परेशानियां हैं तो सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं, वहीं इस बात का ध्यान रखें कि यह पेड़ सुनसान जगह में हो या फिर मंदिर के पास।
  2. शनिदेव को अगर नीले पुष्प अर्पित किये जायें तो वह अति प्रसन्न होते हैं, वहीं शनिवार के दिन उन्हें तेल अर्पित करके उनका पूजन करें। इसके साथ ही शनि देव की मूर्ति का सामने से दर्शन न करें।
  3. पीपल को जल चढ़ा करके 7 परिक्रमाएं करें, साथ ही किसी निर्धन व्यक्ति को आज के दिन भोजन कराएं, ऐसा करने से शनिदेव अत्यंत प्रसन्न होते हैं।
  4. शनिवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करें इसके साथ ही उन्हें सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें, वहीं हनुमान जी की पूजा करने वालों को शनिदेव परेशान नहीं करते हैं।
Exit mobile version