जाने शांगरी ला घाटी को रहस्मयी घाटी क्यों कहा जाता है

ट्रेवलजाने शांगरी ला घाटी को रहस्मयी घाटी क्यों कहा जाता है

Date:

शांगरी ला घाटी तिब्बत और अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित है, इसके बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों में से है | आपको बता दे की इस घाटी को बरमूडा ट्रायंगल (Bermuda Triangle) भी कहा जाता है.

जाने-माने तंत्र साहित्य लेखक और विद्वान अरुण कुमार शर्मा ने भी अपनी किताब में तिब्बत की इस रहस्यमयी घाटी के बारे में लिखा है, की दुनिया में कुछ जगहें भू-हीनता और वायु-शून्यता वाली हैं, ये जगहें वायुमंडल के चौथे आयाम से प्रभावित होती हैं. माना जाता है कि इन जगहों पर जाकर वस्तु या व्यक्ति का अस्तित्व दुनिया से गायब हो जाता है.

शांगरी ला घाटी को बरमूडा ट्रायंगल (Bermuda Triangle) की तरह बताया जाता है. बरमूडा ट्रायंगल ऐसी जगह है, जहां से गुजरने वाले पानी के जहाज और हवाई जहाज गायब हो जाते हैं. कहा जाता है कि चीन की सेना ने कई बार इस जगह को तलाशने की कोशिश की लेकिन उसको कुछ नहीं मिला.

जाने शांगरी ला घाटी को रहस्मयी घाटी क्यों कहा जाता है

तिब्बती भाषा की किताब काल विज्ञान में इस घाटी का जिक्र मिलता है. इस घाटी में काल यानी समय का असर नहीं है. वहां प्राण, मन के विचार की शक्ति, शारीरिक क्षमता और मानसिक चेतना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. इस जगह को पृथ्वी का आध्यात्मिक नियंत्रण केंद्र भी कहा जाता है.

तंत्र साधना या तंत्र ज्ञान से जुड़े लोगों के लिए यह घाटी भारत के साथ-साथ विश्वभर में मशहूर है. कहा जाता है कि वहां न तो सूर्य का प्रकाश है और न ही चांद की चांदनी. वातावरण में चारों ओर सफेद प्रकाश फैला होता है और साथ ही विचित्र सी खामोशी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...