Site icon Buziness Bytes Hindi

शनाया के बोल्ड अंदाज़ से सोशल मीडिया पर सनसनी


शनाया के बोल्ड अंदाज़ से सोशल मीडिया पर सनसनी

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में शनाया ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। शनाया कपूर ने हाल ही में एक नया फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में वह ब्लैक ड्रेस में बेहद बोल्ड अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर ने शनाया की तस्वीरों पर कमेंट भी किया है।

तस्वीरों में शनाया सोफे पर लेट कर बेहद बोल्ड और सिजलिंग पोज देती दिखाई दे रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

शनाया की इन तस्वीरों पर फैंस की जमकर तारीफें तो मिल रही हैं। उनकी खास दोस्त सुहाना खान और खुशी कपूर ने भी प्यार भरा रिएक्शन दिया है। शनाया कपूर इससे पहले भी अपने बोल्ड और ग्लैमरस फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। हाल ही में, शनाया ने अपने बेली डांस वीडियोज भी शेयर किये थे, जिसने सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचाया था।

Exit mobile version