Site icon Buziness Bytes Hindi

डेब्यू फिल्म में दो हीरोज़ के साथ रोमांस करेंगे शनाया


डेब्यू फिल्म में दो हीरोज़ के साथ रोमांस करेंगे शनाया

हाल में ही संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के लॉन्च की ऑफिशियल घोषणा हुई। फिल्ममेकर करण जौहर ने ऐलान किया कि शनाया कपूर को वह लॉन्च करेंगे। शनाया कपूर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। इस ऐलान के साथ ही गॉसिप्स होने लगे कि आखिर शनाया कपूर किस एक्टर और किस फिल्म के जरिए अपना डेब्यू करेंगी।

कुछ खबरों में तो ये भी दावा किया गया कि शनाया कपूर भी अनन्या पांडे और आलिया भट्ट की तरह अपना बॉलीवुड डेब्यू करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की अगली किश्त के जरिए करेंगी। लेकिन अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में इन दावों को खारिज किया गया है। साथ ही नई जानकारी सामने आई है।

शनाया कपूर करण जौहर की टैलेंट मैनेजमेंट कंपी धर्मा कार्नरस्टोन एजेंसी के साथ जुड़ी हैं। रिपोर्ट की मानें तो शनाया कपूर गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी के के साथ रोमांस करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शनाया कपूर इन दोनों एक्टर के साथ ही अपना डेब्यू करेंगी।

Exit mobile version