शनाया कपूर का बेली डांस वायरल

बॉलीवुडशनाया कपूर का बेली डांस वायरल

Date:


शनाया कपूर का बेली डांस वायरल

अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भले ही फिल्मों में अपने अभिनय करियर की शुरुआत ना की हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा छाई रहती हैं। इस समय उनका एक वी़डियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बेली डांस करती हुईं नजर आ रहीं हैं। लोगों का मानना है कि फिल्मों में आने से पहले शनाया हर तरह से तैयार हो रहीं हैं। शनाया के इस वीडियो की बात करें तो इसमें वो व्हाइट स्कर्ट और व्हाइट क्रॉप टॉप में दिख रही है।

वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा है.. ‘संजना मुथरेजा के साथ कुछ अलग ट्राई करते हुए। स्कर्ट चुराने देने के लिए सुहाना खान का धन्यवाद।’ गौरतलब है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं और ये स्कर्ट सुहाना का है।

https://www.instagram.com/p/CK5z7mcA-fF/

बता दें कि शनाया कपूर अक्सर सुहाना खान और अनन्या पांडे के साथ चिल करतीं हुई नजर आतीं हैं। फैंस शनाया के फिल्मों में डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

इसके पहले भी कपूर परिवार से सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर फिल्मों में आ चुके हैं। वहीं, अब खुशी कपूर और शनाया कपूर के डेब्यू की तैयारियां हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...