Site icon Buziness Bytes Hindi

शमी को ऑस्ट्रेलिया में होना चाहिए: गांगुली

shami

इंजरी के चलते काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शामी ने इस सप्ताह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है। मध्य प्रदेश के खिलाफ Ranji trophy के मुकाबले में उन्होंने 43.2 ओवर में सात विकेट चटकाकर west bengal को 11 रनों से मैच जिताने में मदद की है. शमी के इस ज़ोरदार प्रदर्शन के बाद ये बातें चलने लगी हैं कि शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जाने वाले हैं, कहा यहाँ तक जा रहा कि शमी कप्तान रोहित शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया जायेंगे जो फिलहाल भारत में ही हैं उनके घर में खुशियां आयी हैं. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का तो मानना है कि उनके प्रदर्शन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान सुनिश्चित कर दिया है।

34 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद से एक्शन से बाहर थे, जो 19 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद में खेला गया था। घरेलू क्रिकेट में शमी का शानदार प्रदर्शन निश्चित रूप से फ्रेंचाइजियों की नज़र में आएगा, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की मेगा नीलामी के लिए तैयार हैं।

इस बीच दिग्गज भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि शमी को ऑस्ट्रेलिया के लिए अगली फ्लाइट में होना चाहिए, और निश्चित रूप से दूसरा टेस्ट खेलना चाहिए। गांगुली ने कहा कि तेज गेंदबाज को अपनी फिटनेस साबित करने के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने की जरूरत नहीं है। गांगुली ने कहा कि मैं उसे ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहूंगा, भले ही वह पर्थ टेस्ट मिस कर दे।

अपनी शानदार वापसी के लिए सुर्खियाँ बटोरने के बाद, शमी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। 64 टेस्ट खेलने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन को प्रशंसकों को समर्पित करते हुए लिखा: “आखिरकार, इंतजार खत्म हुआ!

Exit mobile version