श्रीलंका के हाथों शर्मनाक शिकस्त, टूटा 27 साल का रिकॉर्ड

फीचर्डश्रीलंका के हाथों शर्मनाक शिकस्त, टूटा 27 साल का रिकॉर्ड

Date:

श्रीलंका के खिलाफ कामयाबी का जो सिलसिला पिछले 27 सालों से चला आ रहा था, टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर के नए परीक्षणों की वजह से टूट गया. भारत को श्रीलंका से ODI सीरीज़ हारने का स्वाद चखना पड़ा. श्रीलंका ने तीसरे ODI टीम को एक शर्मनाक शिकस्त दी और 110 रनों से कामयाबी हासिल कर 2-0 से श्रंखला जीत ली, पहला मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा था. टीम इंडिया सिर्फ 26 ओवर ही खेल सकी और 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 138 रनों पर ढेर हो गयी. श्रीलंका के स्पिन अटैक के सामने भारतीय बल्लेबाज़ी चरमरा गयी. वेलालागे ने पंजा लगाया और दूसरे ODI में 6 विकेट चटकाने वाले वांडरसे ने दो विकेट हासिल किये।

टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 1997 में श्रीलंका से वनडे सीरीज हारी थी। टीम इंडिया के पास कई बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन रोहित शर्मा के अलावा कोई भी बल्लेबाज श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली पिच पर अपना दम नहीं दिखा सका। तीसरे मैच की बात करें तो शुभमन गिल महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली 20 रन बना सके। पंत सिर्फ 6 रन ही बना सके। श्रेयस अय्यर ने 8 और अक्षर पटेल ने सिर्फ 2 रन बनाये। रियान पराग ने अपने पहले ODI में 15 रन बनाए। शिवम दुबे सिर्फ 9 रन ही बना सके। भारत के 9 बल्लेबाज़ स्पिन गेंदबाज़ों का शिकार बने.

श्रीलंका के स्पिनर डुनित वेलालगे ने टीम इंडिया पर कहर बरपाया और महज 31 गेंदों में 5 विकेट चटकाए। वेलालगे ने सीरीज में दूसरी बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। वेलालगे के अलावा लेग स्पिनर जेफरी वेंडरसे ने 2 विकेट लिए। महीश तीक्षणा को भी एक विकेट मिला। वनडे सीरीज में टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा को छोड़कर किसी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। वह सीरीज में 157 रन बनाकर शीर्ष पर रहे। उनके अलावा अक्षर पटेल सिर्फ 79 रन ही बना सके। विराट कोहली सिर्फ 58 रन बना पाए। गिल ने 57और सुंदर ने 50 रन बनाए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...