यूपी फिर शर्मसार! बाँदा में मासूम की रेप के बाद हत्या

उत्तर प्रदेशयूपी फिर शर्मसार! बाँदा में मासूम की रेप के बाद हत्या

Date:


यूपी फिर शर्मसार! बाँदा में मासूम की रेप के बाद हत्या

बांदा : उत्तर प्रदेश एक बार फिर उस वक्त शर्मसार हुआ जब बांदा एक पांच साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद मार डाला गया. पुलिस ने इस मामले में बच्ची के एक रिश्तेदार को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी उसका 42 वर्षीय रिश्तेदार उसे बहाने से अपने घर ले गया और बलात्कार के बाद गला दबाकर उसकी हत्याकर शव धान की पराली में छिपा दिया।

बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) भास्कर मिश्रा ने बताया कि घटना मरका गांव में बच्ची के गायब होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को रात में दी, जिसके बाद बच्ची की खोजबीन शुरू हुई और उसका शव घर से कुछ दूरी पर रखे धान के पुआल से सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। एसएचओ ने बताया कि मरका थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपराध स्वीकार किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...