Site icon Buziness Bytes Hindi

वाईआरएफ से जुड़ते ही चर्चा के केंद्र में शालिनी पांडे


वाईआरएफ से जुड़ते ही चर्चा के केंद्र में शालिनी पांडे

अभिनेत्री शालिनी पांडे जल्द ही “जयेशभाई जोरदार” में नज़र आएँगी जिसमें उनके अपोजिट सुपरस्टार रणवीर सिंह हैं। अर्जुन रेड्डी की अभिनेत्री रह चुकीं शालिनी की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर चर्चाएं काफी गर्म हैं और ऐसा लगता है कि बी-टाउन में अपनी लॉन्चिंग से पहले ही एंडोर्समेंट की दुनिया में वे सनसनी पैदा कर रही हैं।

आदित्य चोपड़ा ने ये दिखाया है कि उनका झुकाव बॉलीवुड से बाहर की बेहतरीन प्रतिभाओं को मौका देने की ओर है। उन्होंने सिर्फ उनके टैलेंट की वजह से एक्टर्स को स्टार बनाया है और इंडस्ट्री में यह बात सबको पता है। अब, शालिनी एक और इंडस्ट्री से बाहर की व्यक्ति है जिसे वाईआरएफ ने चुना है और सबकी निगाहें अब उन पर हैं।”

सूत्र कहते हैं, ” इंडस्ट्री का मानना है कि शालिनी पांडे में काफी टैलेंट है क्योंकि आदि ने जयेशभाई जोरदार के लिए उन्हें चुना है। उन्हें रणवीर सिंह जैसे पावरहाउस एक्टर के अपोजिट काम करने के लिए चुना गया है, जिसका अर्थ है कि आदि को गली बॉय स्टार के अपोजिट एक्टिगं करने की उनकी क्षमता पर भरोसा है। इस बात ने सबको न सिर्फ शालिनी के टैलेंट को लेकर आश्वस्त किया है बल्कि इसका असर अब आप एंडोर्समेंट स्पेस में भी देख रहे हैं। “

जयेशभाई शालिनी की बॉलीवुड डेब्यू है और उसकी रिलीज़ से पहले ही वह इस शानदार एंडोर्समेंट को हासिल करने में सफल रही हैं। यह सिर्फ ब्रांड के उनके टैलेंट और अच्छे भविष्य पर भरोसे को दर्शाता है। इंडस्ट्री इस बात को लेकर आश्वस्त है कि जयेशभाई की रिलीज के बाद उनकी प्राइस(मूल्य) बढ़ जाएगी। इसलिए, ब्रांड के लिए ये एक अच्छी डील है।”

Exit mobile version