पत्रकार का किरदार निभायेंगे शाहरूख!

बॉलीवुडपत्रकार का किरदार निभायेंगे शाहरूख!

Date:


पत्रकार का किरदार निभायेंगे शाहरूख!

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान आर. माधवन की फिल्म में पत्रकार का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

शाहरुख खान की अंतिम फिल्म जीरो वर्ष 2018 में प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म की असफलता के बाद से ही शाहरूख फिल्मों से दूर है। चर्चा है कि शाहरुख खान, आर माधवन की एक फिल्म में भी अहम किरदार निभाने वाले हैं। कहा जा रहा है कि आर माधवन की इस फिल्म में शाहरुख खान एक टीवी पत्रकार की भूमिका में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म का नाम ‘राकेट्री- द नम्बी इफेक्ट’ होगा।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन की जिंदगी पर आधारित है जिन्हें जासूसी के आरोपों में फंसा दिया गया था। माधवन लंबे समय से नंबी नारायण की जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहते थे। फिल्म में नंबी नारायण का रोल आर माधवन ही निभाने जा रहे हैं। फिल्म में दिखाया जाएगा कि शाहरुख एक पत्रकार बन नारायण की जिंदगी के हर पहलू को दर्शकों तक पहुंचाएंगे। आर माधवन फिल्म में शाहरुख खान को अपनी आत्मकथा सुनाते दिखेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related