Site icon Buziness Bytes Hindi

शाहरुख़ ने कहा, मैं जेम्स बांड का किरदार नहीं निभा सकता

james bond

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने स्वीकार किया है कि वह अपने छोटे कद के कारण हॉलीवुड फिल्म श्रृंखला जेम्स बॉन्ड में मुख्य भूमिका नहीं निभा सकते। वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट (WGS) 2024 में शाहरुख खान ने अपने दिलचस्प अंदाज में प्रतिभागियों का मनोरंजन किया. बॉलीवुड के बादशाह ने मजाक में कहा कि मैं जेम्स बॉन्ड का किरदार नहीं निभा सकता क्योंकि मैं छोटा हूं, लेकिन मेरा रंग गेहुआं है इसलिए मैं किसी फिल्म में खलनायक का किरदार निभा सकता हूं।

दुबई में WGS के 11वें संस्करण के दौरान शाहरुख खान ने कहा कि मैं जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाना पसंद करूंगा लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता. उन्होंने आगे कहा कि मुझसे पूछा गया तो मैंने मज़ाक़ में कहा कि मैं जेम्स बांड हूँ, फिर मुझसे पूछा गया कि क्या वो जेम्स बांड की भूमिका निभाना चाहेंगे तो मैंने कहा कि मेरा कद थोड़ा छोटा है और रंग भी गोरा नहीं है तो फिल्म में विलेन का किरदार निभा सकता हूँ.

बता दें कि डेनियल क्रेग से लेकर पियरे ब्रॉसनन तक सभी ने बॉन्ड फिल्म श्रृंखला में एक जासूस की मुख्य भूमिका निभाई है। इससे पहले शाहरुख खान को 2008 की प्रसिद्ध फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में भूमिका की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया, जिसे बाद में अनिल कपूर ने निभाया और फिल्म ने 2009 में 10 ऑस्कर जीते। तब शाहरुख़ खान को अपने फैसले पर अफ़सोस हुआ था.

Exit mobile version