Site icon Buziness Bytes Hindi

SRK: अल्लाह के घर के बाद शाहरुख़ पहुंचे माता वैष्णो देवी के दरबार

srk

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान की फिल्म पठान जल्द ही रिलीज़ होने वाली है लेकिन उससे पहले उनकी मक्का जाकर उमराह करने के बाद अब माता वैष्णो देवी के दरबार में हाज़री लगाना सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है. बताया जा रहा है कि शाहरुख़ खान यह सब फिल्म की सक्सेस के लिए कर रहे हैं. काबे के बाद माता के दरबार में माथा टेकने की लोग तारीफ कर रहे हैं.

फिल्म पठान के लिए प्रार्थना

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले शाहरुख़ खान की उमराह करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. अब शाहरुख़ ने कल देर रात कटरा में माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर पहुँचकर माथा टेका और फिल्म पठान की कामयाबी के लिए प्रार्थना की. फिल्म पठान अगले महीने जनवरी में रिलीज हो रही है, SRK की पिछली कई फिल्में बुरी तरह प्लॉप हुई थीं, इसलिए मंदिर और मस्जिद जाकर प्रार्थनाएं कर रहे हैं. बता दें कि इन दिनों फिल्म के बहिष्कार का भी एक नया ट्रेंड चल पड़ा है इसलिए कहा जा रहा है कि मक्का के बाद माता वैष्णो के दरबार में जाकर शाहरुख़ इस तरह की किसी भी अप्रिय बात से बचना चाहते हैं.

तीन भाषाओँ में रिलीज़ होगी पठान

शाहरुख खान कल अपने अन्य साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे, उस समय उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ था ताकि वो आसानी से पहचाने न जा सकें। असल जिंदगी में शाहरुख एक पारिवारिक व्यक्ति होने के साथ काफी धार्मिक भी हैं और सभी धर्म को एक समान मानते हैं. फिल्म पठान की बात करें तो शाहरुख़ के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में दिखेंगे. फिल्म एक साथ कई भाषाओँ में 25 जनवरी को रिलीज़ होगी। अब देखना है कि शाहरुख़ का उमराह करने के बाद माता वैष्णो देवी की दरबार में हाज़री लगाने का फिल्म को कितना फायदा मिलता है.

Exit mobile version