लंदन में लगेगी शाहरूख-काजोल की प्रतिमा

बॉलीवुडलंदन में लगेगी शाहरूख-काजोल की प्रतिमा

Date:


लंदन में लगेगी शाहरूख-काजोल की प्रतिमा

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनेत्री काजोल की जोड़ी वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) के 25 साल पूरे होने पर लंदन में शाहरूख-काजोल की प्रतिमा लगायी जायेगी।

यशराज फिल्मस के बैनर तले हिंदी सिनेमा को रोमांस और रिश्तों के एक अलग स्तर पर ले जाने वाले आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म (डीडीएलजे) 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान ने राज और काजोल ने सिमरन की भूमिका निभाई थी। फिल्म के प्रदर्शन के 25 साल पूरे हो गये हैं। अगले साल 2021 में लंदन के लीसेस्टर चौक पर शाहरुख खान एवं काजोल की कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

यशराज फिल्म की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लीसेस्टर चौक पर स्थित ओडियोन सिनेमा के बाहर पूर्वी हिस्से के साथ ये प्रतिमा लगाई जाएगी। इस प्रतिमा का अनावरण अगले साल किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि काजोल एवं शाहरुख खान इस मौके पर उपस्थित होंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...