दीवाली पर रिलीज़ होगी शाहिद की ‘जर्सी’

बॉलीवुडदीवाली पर रिलीज़ होगी शाहिद की ‘जर्सी’

Date:


दीवाली पर रिलीज़ होगी शाहिद की ‘जर्सी’

साल 2019 में रिलीज फिल्म ‘कबीर सिंह’ के बाद शाहिद कपूर अब ‘जर्सी’ की रिलीज के साथ तैयार हैं। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की कर दी गई है। गौतम तिन्नौरी के निर्देशन में बनी फिल्म जर्सी इस साल दिवाली पर, यानि की 5 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

2019 में रिलीज हुई गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित, ‘जर्सी’ एक तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी जिसमें साउथ स्टार नानी और श्रद्धा श्रीनाथ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी की है जो क्रिकेट के खेल में माहिर है और खेल छोड़ने के दस साल बाद, इस दुनिया में एक बार फिर कदम रखता है।

अब इस फिल्म को हिंदी में उसी नाम से बनाया जा रहा है इसमें शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इस फिल्म को तेलुगु में बनाया जा चुका है।

फिल्म जर्सी दो अलग अलग वक्त की कहानी है, जिसमें शाहिद दो अलग लुक में दिखेंगे। अंतिम शेड्यूल में शाहिद ने सारे क्रिकेट सीन्स दिये हैं। एक्टर ने लगातार इसकी ट्रेनिंग ली थी ताकि वह एक प्रोफेशनल क्रिकेटर दिखें।

इस फिल्म की शूटिंग महज 47 दिनों में खत्म कर ली गई थी। इस बात को शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने कहा था- “मैं टीम के हर एक सदस्य का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.. कि वो हर दिन खुद की जिंदगी रिस्क पर रखकर सेट पर आए और अपना दिल से अपना काम किया।”

अभिनेता ने आगे कहा- “जर्सी एक ऐसी कहानी है जो खत्म होकर फिर से शुरुआत करने की बात करती है। एक अदम्य भावना की जीत। मैं इस फिल्म की अंतर्निहित भावना से जुड़ पाया हूं।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related