Site icon Buziness Bytes Hindi

चूज़ी हुए शाहिद, ‘योद्धा’ से किया किनारा


चूज़ी हुए शाहिद, ‘योद्धा’ से किया किनारा

कबीर सिंह के बाद अभिनेता शाहिद कपूर काफी ज्यादा बिजी हैं और कई फिल्मों को लेकर उनका नाम सामने आया है। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है और शाहिद कपूर के फैंस इसको जानकर काफी निराश होने वाले हैं। खबर है कि शाहिद कपूर एक फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसको शशांक खेतान निर्देशित करने वाले हैं.अब खबर आ रही है कि इस फिल्म से शाहिद कपूर ने किनारा कर लिया है।

अब वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे। गौरतलब है कि शशांक खेतान एक फिल्म बना रहे थे जिसका नाम योद्धा होने वाला था। इस समय बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट चर्चा में हैं जिसमें ये दावा किया गया है कि शाहिद कपूर ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है।

पता चला है कि शाहिद कपूर को इस फिल्म की कहानी नहीं पसंद आई थी और स्क्रिप्ट को लेकर कई तरह के मतभेद पैदा हो रहे थे। इसके अलावा पता चला है कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद कपूर काफी ज्यादा चूजी हो गए हैं।

Exit mobile version