शाहिद कपूर दे धना धन के लिए तैयार

बॉलीवुडशाहिद कपूर दे धना धन के लिए तैयार

Date:


शाहिद कपूर दे धना धन के लिए तैयार

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म ‘जर्सी’ में नज़र आने वाले हैं। शाहिद ने फिल्म की तैयारी शुरू कर दी हैं।इस फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगे। इस समय शाहिद क्रिकेट के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इसी बीच शाहिद ने अपने इंस्टग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है।

कबीर सिंह, उड़ता पंजाब, हैदर और कमीने जैसी फ़िल्मों में दमदार एक्टिंग करने वाले एक्टर इन दिनों क्रिकेट के गुण सीख रहे हैं। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाहिद ब्लैक आउटफीट में दिख रहे हैं। लंबे बाल हैं और काला चश्मा। इसके अलावा पैड और ग्लव्स के साथ नज़र आ रहे हैं। शाहिद ने इस तस्वीर के कैप्शन म लिखा,’जर्सी की तैयारी…दे धना धन’

बता दें कि शाहिद की फिल्म ‘जर्सी’ तेलुगू हिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में शाहिद के साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी नज़र आने वाली हैं।वहीं, इससे पहले साउथ रीमेक ‘कबीर सिंह’ में नज़र आ चुके हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...