Site icon Buziness Bytes Hindi

Asia Cup 2022: बुमराह के बाद शाहीन भी हो सकते हैं एशिया कप से बाहर

यूएई में 27 अगस्त से खेला जाने वाले एशिया कप में भारत और पाकिस्तान एकबार फिर टकराने वाले हैं. दोनों ही देशों की टीमों की घोषणा हो चुकी है, भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं है क्योंकि उनकी पुरानी चोट एकबार फिर उबर आयी है और इसी वर्ष ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप भी होना है इसलिए टीम इंडिया कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है. बावजूद इसके कि मुकाबला पाकिस्तान से है भारत ने बुमराह को एशिया कप से दूर रखा है. लेकिन अब जो खबर आ रही है वह पाकिस्तान के लिए भी कतई अच्छी नहीं कही जा सकती। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह आफरीदी भी चोटिल चल रहे हैं, उनकी चोट भी रिकवर नहीं हुई है इसलिए इस बात की भी सम्भावना है कि शाहीन भी कहीं एशिया कप में न खेल सकें। अगर ऐसा हुआ तो यह पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा धक्का होगा। बता दें कि शाहीन ही वह गेंदबाज़ थे जिनकी दो गेंदों ने कमाल दिखाया था और पाक्सितान को भारत के खिलाफ किसी विश्व कप मुकाबले में पहली जीत हासिल हुई थी.  

शाहीन आफरीदी अभी नीदरलैंड के दौरे पर गयी टीम में शामिल हैं मगर उनके उस दौरे पर खेलने की सम्भावना बहुत कम है. पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आज़म शाहीन की चोट को लेकर काफी चिंतित हैं, बाबर के मुताबिक वह दौरे पर टीम में इसलिए साथ हैं ताकि डॉक्टर और फ़िज़ियो की निगरानी में लगातार रहें, बाबर ने कहा कि शाहीन नीदरलैंड में मैच भी खेल सकते हैं लेकिन हमारा फोकस एशिया कप और विश्व कप पर है. 

Read also: Asia Cup 2022: पोंटिंग ने बताया, भारत ही जीतेगा एशिया कप

बता दें कि पाकिस्तान को नीदरलैंड के दौरे पर तीन मैचों की ODI सीरीज खेलनी है और उसके फ़ौरन बाद एशिया कप है. शाहीन आफरीदी को चोट श्रीलंका दौरे पर पर पहले टेस्ट के दौरान लगी थी जिसके कारण वो दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाये थे और पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा था। शाहीन आफरीदी अगर पाकिस्तान के लिए एशिया कप में नहीं खेलते हैं तो यह एक तरह से भारत के लिए अच्छा होगा क्योंकि दोनों ही टीमों के मुख्य गेंदबाज़ टूर्नामेंट में नहीं होंगे।

Exit mobile version