पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं, उन्हें टी20 विश्व कप से पहले फिट होने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, मेडिकल टीम के हिसाब से शाहीन को पूरी तरह फिट होने में एक महीने से ज़्यादा का समय लग सकता है. पीसीबी एक बयान जारी कर कहा है कि चिकित्सा सलाहकार समिति ने अफरीदी को “नवीनतम स्कैन और रिपोर्ट के बाद 4-6 सप्ताह आराम करने” की सलाह दी थी।
अफरीदी को पिछले महीने गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान दाहिने घुटने के लिगामेंट में चोट लग गई थी और टीम में होने के बावजूद उन्होंने नीदरलैंड के मौजूदा दौरे में अबतक कोई भूमिका नहीं निभाई है। कप्तान बाबर आजम ने श्रृंखला से पहले ही कहा था कि शाहीन 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए फिट होने की दृष्टि से नीदरलैंड के खिलाफ एक से अधिक एकदिवसीय मैच नहीं खेलेंगे। एशिया कप में शाहीन की अनुपस्थिति पाकिस्तान की टूर्नामेंट की उम्मीदों के लिए एक बड़ा झटका है।
Read also: लॉर्ड्स में झूलन देंगी अपने कैरियर को अंतिम विराम
पीसीबी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि शाहीन टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड में होने वाली टी20 ट्राई सीरीज के लिए फिट हो जाएगा। “मैंने शाहीन के साथ बात की है और वह इस खबर से काफी परेशान है, लेकिन वह बहादुर युवक है जिसने अपने देश और टीम की सेवा करने के लिए दृढ़ता से वापस आने की कसम खाई है। हालांकि उसने रॉटरडैम में अपने पुनर्वास के दौरान प्रगति की है, अब यह स्पष्ट है उन्हें और समय की आवश्यकता होगी और अक्टूबर में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की संभावना है।”
पाकिस्तान अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को दुबई में भारत के खिलाफ करेगा। शाहीन ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. अफरीदी ने उस मैच के पहले ओवर में रोहित शर्मा को डक पर आउट किया, और तीसरे ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को बोल्ड किया। उन्होंने चार ओवरों में 31 रन देकर 3 विकेट के मैच जीतने वाले स्पेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
