Site icon Buziness Bytes Hindi

शाह ने कहा, मैं स्वस्थ हूं, मेरी हेल्थ से जुड़ी खबरें बेबुनियाद


शाह ने कहा, मैं स्वस्थ हूं, मेरी हेल्थ से जुड़ी खबरें बेबुनियाद

न्यूज़ डेस्क – होम मिनिस्टर अमित शाह ने शनिवार को उनकी हेल्थ को लेकर किए जा रहे तमाम दावों पर पूर्ण विराम लगा दिया. दरअसल, सोशल मीडिया पर गृहमंत्री अमित शाह का एक ट्वीट वायरल हो रहा है. अमित शाह के इस ट्वीट में लिखा गया है कि उन्हें गले के पिछले हिस्से में बोन कैंसर हुआ है. साथ ही इसमें अपील की गई है कि रमजान के इस महीने में मुस्लिम समाज के लोग शाह के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ करें. वायरल हो रहा यह ट्वीट फर्जी है. शाह ने शनिवार को खुद इसकी पुष्टि की है.

शाह का ट्वीट
गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, पिछले कुछ दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई मनगढ़ंत अफवाह फैलाई हैं. यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआएं मांगी हैं. देश इस समय कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है और देश के गृह मंत्री के नाते देर रात अपने कार्यों में व्यस्त रहने के कारण मैंने इस सब पर ध्यान नहीं दिया. जब यह मेरे संज्ञान में आया तो मैंने सोचा कि यह सभी लोग काल्पनिक सोच ला आनंद लेते रहें, इसलिए मैंने कोई स्पष्टता नहीं की.उन्होंने आगे लिखा, परंतु मेरी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं और मेरे शुभचिंतकों ने विगत दो दिनों से काफी चिंता व्यक्त की, उनकी चिंता को मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता. इसलिए मैं आज स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है.

Exit mobile version