Site icon Buziness Bytes Hindi

Bikini Controversy: कट्टरपंथियों के साथी हैं शाहरुख, पठान विवाद में कूदीं उमा भारती

uma bharti

फिल्म पठान पर हो रहे विरोध पर भाजपा से जुड़े नेताओं का समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है. मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी ने अब फिल्म पठान पर उठे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा नेत्री ने शाहरुख़ के साथ ही आमिर और सैफ अली खान को भी कटघरे में लेते हुए कहा कि यह लोग कट्टरपंथियों के साथी हैं. शाहरुख़ का वध करने वाली बात का जवाब देते हुए उमा भारती ने कहा कि इस नफरत के लिए शाहरुख़ खान खुद ज़िम्मेदार हैं.

सेंसर बोर्ड को भी आड़े हाथों लिया

उमा भारती अवधूत संत केशवानंद जी के समाधि स्थल पर मीडियाकर्मियों से बात कर रही थी. पठान फिल्म के बेशरम रंग गाने पर साध्वी ने सेंसर बोर्ड को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो फिल्म से इस गाने को काट सकते थे. हिंदू संगठनों के शाहरुख खान को पाकिस्तान जाने की बात पर उमा भारती ने कहा कि उन्होंने कुछ सोचकर ही बोला होगा. उमा भारती ने कहा कि बटवारे के समय सिर्फ ढाई प्रतिशत मुसलमान ही पाकिस्तान गए थे. इन्होने कहा कि पाकिस्तान में मुसलमान पड़ोसी के बगल में रहने से उन्हें डर लगेगा लेकिन यहां हिंदू पड़ोसी के साथ निडर हैं.

कांग्रेस का अंत आ गया है

मल्लिकार्जुन खड़गे के कुत्ते वाले बयान पर उमा भारती ने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस का अंत आ गया है और इसी घबराहट में खरगे साहब के मुंह से इस तरह की बातें निकल रही हैं. उन्होंने खड़गे को संस्कारी बताते हुए कहा कि उनको तुरंत माफी मांग लेनी चाहिए. लव जेहाद के मामले में उमा भारती ने कहा कि माता पिता और परिवार को अपने बच्चों से बातचीत करना चाहिए ताकि यह पता चले कि उनकी बेटी किससे मिलती है, किससे बात करती है. सिर्फ कानून बनाने से या सरकार को ज़िम्मेदार ठहराने से कुछ नहीं होगा.

Exit mobile version