Site icon Buziness Bytes Hindi

नौकरशाह से राजनेता बने शाह फैसल ने की सियासत से तौबा


नौकरशाह से राजनेता बने शाह फैसल ने की सियासत से तौबा

जम्मू-कश्मीरः आईएएस से इस्तीफा देकर राजनीति में आने वाले शाह फैसल ने जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। चर्चा है कि फिर से प्रशासनिक सेवा में वापस शामिल हो सकते हैं।

सरकारी सेवा में वापसी की संभावना
नौकरशाह से राजनेता बने पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल के प्रशासन में वापस शामिल होने की संभावना है। दरअसल अधिकारियों ने शाह को अवगत कराया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। यह जानकारी शीर्ष अधिकारियों ने दी।

आईएएस की सूची में अब भी है उनका नाम
दिलचस्प बात तो यह है कि फैसल द्वारा इस्तीफा देने और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) नामक एक राजनीतिक पार्टी बनाने के बावजूद उनका नाम सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर से जम्मू एवं कश्मीर के कैडर आईएएस की सूची से नहीं हटाया गया।

Exit mobile version