राज्य के व्यापारी भी कर रहे एसओपी का विरोध
देहरादून। कुंभ मेला के लिये केंद्र सरकार द्वारा जारी की गयी एसओपी को लेकर राज्य सरकार जहां दुविधा में है वहीं यहां के व्यापारियों को अपना कारोबार चैपट होने की आशंका सता रही है। राज्य सरकार केंद्र की एसओपी का सख्ती से पालन कराने की बात कह रही है। मंगलवार को होने वाली मंत्री परिषद की बैठक में कुंभ मेला को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। माना जा रहा है कि बैठक के दो-तीन दिन बाद राज्य सरकार की ओर से एसओपी जारी कर दी जायेगी।
हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने के लिये केंद्र सरकार की ओर से एसओपी जारी की गयी है। वहीं कुंभ के दौरान चलाये जाने वाली विशेष ट्रेनों के संचालन पर रेल मंत्रालय ने फिलहाल रोक लगा दी है। ऐसे में कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने की संभावना है। इससे कुंभ मेला के दौरान कारोबार चलने की उम्मीद लगाये बैठे व्यापारियों में निराशा का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि मार्च में लगाये गये लाॅकडाउन के बाद से उनका कारोबार अब तक पटरी पर नहीं आया है। ऐसे में केंद्र सरकार की एसओपी की बंदिशों और रेल मंत्रालय द्वारा विशेष ट्रेनों पर रोक से हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आयेगी। जिससे उनका कारोबार प्रभावित होगा और कुंभ मेला की तैयारियों में लगाया गया उनका पैसा भी नुकसान में जायेेगा।
वहीं राज्य सरकार केंद्र की ओर से जारी एसओपी का पूर्ण और सख्ती से पालन कराने के लिये प्रतिबद्ध हैै। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत ने भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये केेंद्र की एसओपी का पूर्णतया पालन करना आवश्यक बताया। सीएम ने अधिकारियों से केेंद्र की गाइडलाइन का पालन कराने और इसका उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं। सरकार का मानना है कि कुंभ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से कोरोना संक्रमण फैल सकता है ऐसे में उपयुक्त सावधानी बरतना आवश्यक है। मंगलवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में बुलाई गयी मंत्री परिषद की बैठक मंे केंद्र की गाइडलाइन सहित कुंभ मेला से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।

