Site icon Buziness Bytes Hindi

होली पर मंडराया कोरोना का साया


होली पर मंडराया कोरोना का साया

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में कोरोना संक्रमण का काला साया, रंगों के त्योहार होली पर भी मंडरा रहा है। रविवार को मेरठ जिले में 53 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गयी है। कोरोना संक्रमण का प्रसार होली के पर्व पर और तेज होने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से होली पर्व पर सार्वजनिक समारोह न करने और त्योहार मनाते हुए कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

मार्च के महीने मंे कोरोना संक्रमण महानगर पर फिर से हावी हो रहा है। प्रतिदिन बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रशासन को चिंता में डाले हुए है। वहीं होली का पर्व आ जाने के कारण बाजारोें से लेकर सड़कों पर लोगों की भीड़ और कोविड गाइडलाइन का पालन न किये जाने के कारण कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज होता गया। प्रशासन के सावधानी बरतने की अपील भी बेअसर रही और लोग मास्क पहनने या सामाजिक दूरी बनाने का प्रयास करते भी नहीं दिखे। महानगर के प्रमुख बाजारों में कोरोना से बेखौफ लोग खरीदारी करते रहे और कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता गया।

आज मिले 53 नये कोरोना संक्रमितों को मिलाकर मेरठ मेें कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 21 हजार 731 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग कर और कोरोना जांच का दायरा बढ़ाकर कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने का हरसंभव प्रयास कर रहा है। मगर लोगोें की लापरवाही कोरोना को बढ़ने का मौका दे रही है। ऐेसे में होली का पर्व गुजरने के बाद मेरठ में भी बंदिशे लगाये जाने की संभावनाओं सेे इंकार नहीं किया जा सकता।

Exit mobile version