जैसे सेक्स एक स्तर के आनंद के लिए जरूरी है वैसे ही sexual hygiene और बेहतर sex habits का पालन करना भी जरूरी है। खराब सेक्स स्वच्छता से संक्रमण का खतरा हो सकता है जो परिणामस्वरूप गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। तो, सुरक्षित यौन संबंध रखने के लिए इन यौन स्वच्छता की आदतों का पालन करें-
Read also: दुनिया की हर 3 में से एक महिला यौन या शारीरिक हिंसा की शिकार: अध्ययन
- महिलाओं के लिए अपने जननांगों को धोने की दिशा का ध्यान रखना जरूरी है। यह अनुशंसा की जाती है कि आप अपनी योनि से गुदा तक धो लें, ताकि गुदा से कीटाणुओं को योनि में जाने से रोका जा सके और यीस्ट के संक्रमण से भी बचा जा सके।
- आपके जननांगों में कीटाणुओं और जीवाणुओं के स्थानांतरण को रोकने के लिए दोनों भागीदारों, पुरुष और महिलाओ को सेक्स से पहले और बाद में अपने हाथ और नाखून को धोना चाहिए।
- प्राइवेट पार्ट्स की स्वछता पर ध्यान देना अति आवश्यक है जिससे बीमारियों से बचा जा सकता है। प्राइवेट पार्ट में बालों को ट्रिम करना बहुत जरूरी है। गर्मी के दिनों में गर्मी और पसीने के कारण फोड़े-फुंसी और त्वचा की समस्या हो सकती है।
- दुर्गंध से होने वाली शर्मिंदगी से बचने के लिए महिलाओं को अपने मासिक धर्म के पहले दो दिनों में सेक्स करने से बचना चाहिए।
- ओरल सेक्स से बचें अगर आपके साथी के मुंह के आसपास या जननांगों के पास घाव हैं, तो यह आप तक पहुंच सकता है और भयानक रोग का रूप ले सकता है।
Read also: बढ़ते उम्र के साथ बढ़ती है पुरुषों में सेक्स समस्याएं, जाने आसान उपचार
- अपने साथी के साथ कुछ समय बिताने के बाद बाथरूम में जाएं क्योकि सेक्स के दौरान बैक्टीरिया आपके मूत्रमार्ग में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन सेक्स के ठीक बाद बाथरूम जाने से उन कीटाणुओं को अंदर प्रवेश करने से रोका जा सकता है। सेक्स के बाद एक गिलास पानी पीना पिए।
- फैंसी लोशन और परफ्यूम को चुनने के बजाय, सेक्स के बाद गर्म पानी से हल्के से गुप्त अंगो को धोये। कठोर साबुन, डिटर्जेंट, इत्र, लोशन, सुगंधित टैम्पोन, स्प्रे, नाजुक त्वचा को हानि पंहुचा सकते हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ा सकते हैं। सेक्स के बाद हल्के गर्म पानी से हल्के हाथ से सफाई करना आवश्यक है।

