Site icon Buziness Bytes Hindi

एक्ट्रेस मंदाना करीमी के साथ फिल्म के सेट पर यौन उत्पीड़न


एक्ट्रेस मंदाना करीमी के साथ फिल्म के सेट पर यौन उत्पीड़न

एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने फिल्म के सेट पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए हैं। प्रोड्यूसर महेंद्र धारीवाल पर मंदाना करीमी ने बदतमीजी का आरोप लगाया है।

प्रोडूसर का आरोपों से इंकार
हालांकि, प्रोड्यूसर महेंद्र धारीवाल ने ऐसी किसी घटना के होने से साफ इंकार कर दिया है। मंदाना करीमी अपनी आने वाली फिल्म ‘कोका कोला’ की शूटिंग को लेकर कहा कि वह दिन मैं आज भी नहीं भूल सकती। प्रोड्यूसर महेंद्र धारीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंदाना ने कहा कि वह पुरानी सोच वाले इंसान हैं। वो जिस तरीके से सेट पर काम कराया करते थे वह उनकी पुरुषवादी सोच को झलकाता था।

वैनिटी में जबरन घुस गया प्रोडूसर
मंदाना ने कहा कि दिवाली से एक दिन पहले शूटिंग के सेट पर मैं समय से पहले पहुंच चुकी थी। मुझे शाम में जल्दी निकलना था। फिल्म का एक गाना शूट किया जाना था, जिसमें मेरा कोई रोल नहीं था। इसके बावजूद वो मुझे वह अतरिक्त समय तक रुकने के लिए कह रहे थे। मैं शाम होते ही अपनी वैनिटी में कपड़े बदलने गई और वह भी वहां जबरन घुस आए और मुझे खूब खरी-खोटी सुनाई।

फिल्म के कोरियॉग्रफर ने बचाया
मंदाना ने अपने स्टेटमेंट में आगे कहा कि प्रोड्यूसर ने मुझसे एक घंटा रुकने के लिए कहा जो मुमकिन नहीं था। वो बिना पूछे मेरे वैनिटी में आ गए और मुझ पर चिल्लाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि मुझे एक घंटा रुकना ही पड़ेगा जबकि फिल्म के सेट पर कोई डायरेक्टर या असिस्टेंट मौजूद ही नहीं थे। इसके बाद मेरे फिल्म के कोरियॉग्रफर ने बीच में दखल दी और उन्होंने प्रोड्यूसर को वैनिटी से बाहर निकाल दिया।

Exit mobile version