Spa और massage center के अंदर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, ऐसी हालात में मिले युवक

न्यूज़Spa और massage center के अंदर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, ऐसी हालात में...

Date:

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। पुलिस की मदद से  दिल्ली महिला आयोग ने स्पा  सेंटर से एक युवती को छुड़ाया। जिस समय पुलिस ने वहाँ छापा मारा भीतर का नजारा देख हर कोई दंग रह गया।  इस प्रकरण में  महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और नगर निगम को नोटिस जारी किया।

दिल्ली महिला आयोग ने बताया कि उसे 181 महिला हेल्पलाइन पर मसाज सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट के अलावा एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास के संबंध में शिकायत मिली। इसके बाद टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर युवती को छुड़ाया।

Read also: कनाडा में कार्तिक का हत्यारा गिरफ्तार, परिवार बोला, आरोपी हत्यारा नहीं आतंकवादी है

युवती ने महिला आयोग की टीम को जानकारी दी कि वह नौकरी के लिए आजादपुर स्थित नीतिका टावर स्थित गेटवे मसाज सेंटर गई थी। जहाँ उसे कोई नशीला पदार्थ दिया गया और वह बेहोश हो गयी। इसके बाद उसे एक कमरे में ले गए। जहां एक युवक व युवती नग्न अवस्था में थे। कमरे में उसके साथ दुष्कर्म  की कोशिश की गयी।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और दर्ज एफआईआर की कॉपी के साथ रिपोर्ट मांगी। आयोग ने गिरफ्तार आरोपियों और मसाज सेंटर से छुड़ाई युवतियों का ब्योरा मांगा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...